Send gifts to your near and dear ones

Home » Property Express » 2 July 2011 »

घर की शान हैं एंटिक फर्नीचर

एंटिक फर्नीचर खुद अपनी खूबसूरती की कहानी कहते हैं। घुमावदार कोने, मटीरियल की मजबूती और पेंट या पॉलिश का आकर्षण इसे सालों बाद भी जिन्दा रखता है। एंटिक फर्नीचर विशेषकर बड़े कमरों में रखने के लिए सही रहता है। इसके अलावा, यह ट्रडीशनल इंटीरियर और लग्जरी लुक देने के लिए बिल्कुल फीट होता है। अगर किसी पुरानी बिल्डिंग, जिसमें बड़े-बड़े कमरे, ऊंची छत और लकड़ी के फर्श हों, में एंटिक फर्नीचर का इस्तेमाल किया जाये, तो एक अलग ही बात नजर आती है।
एंटिक फर्नीचर में किसी भी तरह का फर्नीचर शामिल हो सकता है, चाहे वह बैठने के लिए हो, सोने के लिए फिर स्टोरेज के लिए कोई पीस। पुराने दौर के फर्नीचर में वुड कार्विंग आर्ट का काफी इस्तेमाल किया जाता था। अगर आप वुड कार्विंग वाला कोई पीस जैसे : सोफा या कुर्सी खरीदते हैं, तो फिर उस पर कुशन आदि की अनदेखी कर सकते हैं, क्योंकि कार्विंग ही इसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा। अगर कुशन रखना ही चाहते हैं, तो सिल्क, वेलवेट या सैटिन के बने कुशन कवर इस्तेमाल करें। इससे अलग ही लुक आयेगा। एंटिक स्टाइल में अलमारी, मेज और कुर्सी बेहद पसन्द किये जाते हैं। मार्केट में इनकी काफी डिमांड रहती है।
एंटिक फर्नीचर का इस्तेमाल इंटीरियर की फेवरिट थीम होने लगी है। यहां तक कि इस थीम को इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी पसन्द किया जाता है। अगर एंटिक थीम को ट्रडिशशनल के साथ मिक्स करके इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें सावधानी बरतनी चाहिए। बस यूं ही कुछ भी यहां-वहां रख देने से विजुअल अट्रैक्शन खत्म भी हो सकता है। एंटिक फर्नीचर इस्तेमाल करने पर फ्लोर, जीने की सीढ़ियां, छजली, वॉल पैनलिंग, टाइल्स आदि भी उससे मैच करते हुए ही अच्छे लगते हैं। इसके लिए वुडन फ्लोर और वुड पैनलिंग का आइडिया अच्छा रहेगा। हालांकि कॉन्ट्रास्ट के जरिए भी विजुअल इफेक्ट ला सकते हैं।
एंटिक फर्नीचर की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि इस तरह के फर्नीचर को हवादार जगह पर रखा जाए।
नेच्युरल लाइट में इसके मटीरियल का रखरखाव ठीक होता है। अगर एंटिक फर्नीचर में हार्डवुड का इस्तेमाल हो, तो यह धान रखें कि इस तरह का सारा फर्नीचर एक ही जगह पर इकट्ठा न हो जाए, क्योंकि ज्यादा लकड़ी से वह जगह डल, डार्क, छोटी और क्राउडेड नजर आने लगेगी। अगर ज्यादा वुड एक जगह हो, तो उसका असर कम करने के लिए हल्के शेड की फ्लोर कवरिंग, पर्दे, दीवारों के रंग और पेंटिंग्स आदि युज करें।

jharkhandedu.com