Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 6 September 2011 »

नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 14 नवम्बर से

रांची, बाल दिवस के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था अम्बेदकर खेल विहार और जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में अम्बेदकर सेंटर फॉर वोकेशनल स्कील्स के बैनर तले रांची में नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी देते हुए निदेशक प्रमुख जे.के. दास ने बताया कि इस प्रशिक्षण के अंतर्गत तीन माह से एक वर्ष तक के कोर्स कराए जाएंगे। इनमें डीसीए, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, मल्टीमीडिया एवं कॉल सेंटर आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। मौके पर उपनिदेशक ई.एन. नैनवाल ने बताया कि किसी भी कोर्स में नामांकन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। संस्था की वेबसाइट रर्लींीळपवळर.लो पर दस सितम्बर से नामांकन फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को रांची सहित चार अन्य प्रमंडल मुख्यालयों में डेढ़ घंटे की लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का अंतिम रूप से साक्षात्कार के माध्यम से कोर्स में नामांकन होगा। क्षेत्रीय उपनिदेशक मुक्ता सक्सेना ने बताया कि बाहर के विद्यार्थियों को रियायती दर पर छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। प्रत्येक कोर्स के लिए छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग बैच की व्यवस्था रहेगी जिसमें प्रत्येक बैच में 25-25 विद्यार्थी रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि इस निशुल्क प्रशिक्षण में आने वाले व्यय के लिए विभिन्न प्रायोजकों से सम्पर्क किया जा रहा है।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs