Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 9 September 2011 »

गुमला में इंजीनियरिंग व लॉ कालेज खोलने की योजना

रांची, रांची विश्वविद्यालय की ओर से गुमला में भी इंजीनियरिंग और लॉ कालेज खोलने की योजना बनायी गयी है। गुमला में यह दोनों कालेज केओ कालेज परिसर में खुलेंगे। केओ कालेज के पास करीब 56 एकड़ जमीन है।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. वीपी शरण ने बताया कि गुमला में दोनों कालेज पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत खोले जायेंगे। इसके लिए शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। राज्य सरकार से इसके लिए अनुमति ली जायेगी। प्रो. शरण ने कहा कि गुमला में उक्त दोनों कालेज खोलने की योजना प्राथमिकता सूची में है। गुमला के जनजातीय बहुल होने की वजह से भी दोनों कालेजों को लाभ मिलेंगे। मालूम हो कि रांची में भी इंजीनियरिंग और लॉ कालेज खोलने की योजना पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व से ही कार्य कर रहा है। मोरहाबादी में इसके लिए जमीन को भी चिह्नित किया गया है।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs