Send gifts to your near and dear ones

Home » Health » 20 November 2011 »

कैंसर से बचाता है गाजर

डेनमार्क और ब्रिटेन के शोर्धकत्ताओं ने ताजातरीन शोध के बाद बताया कि रोजाना गाजर खाने से कैंसर से पीड़ित होने का खतरा कम हो जाता है।
न्यूकैंसल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी आफ साउदर्न डेनमार्क के विज्ञानियों ने पाया गाजर में कुदरती जीवाणु नाशक फैलकैरिनाल पाया जाता है, जो मानव के लिए लाभदायक है। चूहों पर अध्ययन के दौरान मिले सकारात्मक नतीजों से असंधानकर्ता उत्साहित हैं। उनका कहना है-’फैलकैरिनाल कैंसर की आशंका को 33 प्रतिशत तक कम करने में सहायक है।’
इससे पहले हुए एक अध्ययन के बाद ही विज्ञानियों ने फेलकैरिनाल के गुणों का विस्तृत पता लगाया, जिसमें कहा गया था-’गाजर के सेवन से कैंसर के खतरे को बहुत हद तक टाला जा सकता है। अध्ययर्नकत्ता डा. क्रिस्टीन ब्रेंडज ने बताया कि अध्ययन मं 24 चूहों को शामिल किया गया, जो कैंसर पैदा करने वाले ट्यूमर से प्रभावित थे।’ 18 हफ्ते के बाद विज्ञानियों ने देखा कि जिन चूहों को सामान्य भोजन के साथ गाजर व फेलकैरिनाल की अतिरिक्त खुराक दी गई, उनमें उन चूहों के मुकाबले कैंसर का खतरा 33 प्रतिशत कम पाया गया, जिन्हें केवल सामान्य भजन दिया गया था। डा. ब्रंडूट का कहना है ‘अब यह साबित होगया है कि गाजर बेहतरीन सब्जी है और यह कैंसर की आशंका को कम करती है, लेकिन अभी तक ठीक-ठाक पता नहीं चल पाया कि सब्जियों में पाया जाने वाला कौन सा विशेष रसायन कैंसर को रोकने के लिए जिम्मेदार है।’ अध्ययन के दौरान चूहों को कच्ची गाजर खिलाई गई। लिहाजा, यह पता नहीं चल पाया कि उबली हुई गाजर या गाजर का जूस भी क्या उतना ही फायदा करता है?

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs