नींबू के गुण बहुत हैं, सदा रखिए संग
आपने ज्यादा खाना खा लिया। झटपट ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर पी लिया। नींबू की चन्द बूंद रसों के भरोसे अपने प्यारे पेट को छोड़ दिया। पेट में गैस बन रही हो, खट्टे डकार आते हों तो आप गर्म पानी में नींबू की चन्द बूंदे डाल धीरे-धीरे पी लेते हैं। बिटिया को लड़के वाले को दिखलाना हो तो भी आप नींबू को बख्शते नहीं। बिटिया के प्यारे गालों में बेसन, कच्चा दूध, हल्दी के साथ नींबू मिलवाकर लगवाते या सिर्फ नींबू रगड़ने को कहते हैं। आपकी बिटिया की त्वचा का रंग निखर जाते हैं। और लड़के वाले उसके रंग रूप की तारीफ करते नहीं अघाते। गर्मियों के मौसम में तो यह और भी उपयोगी साबित होता है। थके मांदे घर लौटे हों, धूप ने आपकी हालत पस्त कर दी हो, कमजोरी महसूस हो रही हो, झटपट नींबू का शर्बत बनाकर पीजिए और आराम पाइए। कभी आपने जानने का प्रयास किया है कि यह छोटा सा नींबू आपके स्वास्थ्य और सौंदर्य का कितना ख्याल रख सकता है।
स्वास्थ्य लाभ
* ठंडे पानी में नींबू का रस निचोड़ कर पीने से बदहजमी दूर होती है।
* गर्म पानी में नींबू का रस डाल कर फूंक-फूंक कर पीने से पेट की पेट की गैस व खट्टे डकार आने बन्द होते हैं।
* सुबह उठ कर ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाखाना साफ होता है।
* गर्मी के दिनों में धूप में घर वापस लौटने पर नींबू पानी थकावट दूर करता है।
* कमजोरी अनुभव होने पर नींबू पानी का सेवन करने से स्फूर्ति प्राप्त होती है।
सौन्दर्य लाभ
* दो चम्मच बेसन में थोड़ी सी हल्दी, कच्चा दूध और एक नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की झूर्रियां कम होती हैं और चेहरे की त्वचा का रंग निखरता है।
* दूध की मलाई में नींबू का रस मिला कर चेहरे और अन्य खुले स्थान यथा बांह, पीठ पर लगाकर बीस मिनट छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। आपका चेहरा व बांह दमक उठेगी।
* सिर शैम्पू या साबुन से धोने के बाद नींबू पानी से धोएं। इससे बालों में चमक आएगी।
* शहद में नींबू का रस 2.1 में मिलाकर अपने बालों में लगाइए और आधे घंटे छोड़ कर धो लें। इससे आपेक बाल झड़ने बन्द हो जाएंगे।
* बांह और कोहनी पर पानी के साथ नींबू रगड़ने से वहां की त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी।
* सादे पानी में नींबू डालकर पाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
गर्मियों के दिनों में सलाद में, पेयजल में नींबू मिलाकर इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इससे आप लू से तो बचेंगे ही और आपका चेहरा भी कांतिमान हो उठेगा।


