ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 28 January 2012 »

झारखंड के पूर्व राज्यपाल एमओएच फारूक का निधन

चेन्नई/रांची, झारखंड के पूर्व तथा केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक का गुरुवार देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पुड्डुचेरी में आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। श्री फारूक के निधन पर केरल में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस महीने की शुरुआत में श्री फारूक को चेन्नई में इलाज कराने के लिए छुट्टी दी गयी थी। राज्यपाल के निधन के बाद मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चांडी त्रिशूर की आधिकारिक यात्रा पर थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री फारूक के निधन पर शोक जताया है। सोनिया गांधी ने कहा कि श्री फारूक एक धर्मनिरपेक्ष विचारों वाले नेता थे। राष्ट्र तथा पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा।
श्री फारूक के परिवार में एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। श्री फारूक ने पिछले साल के आठ सितंबर को केरल के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। फारूक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा 1991 से 1992 के बीच उन्होंने केंद्र में नागर विमानन राज्य मंत्री तथा पर्यटन राज्य मंत्री पद की भी कमान संभाली। वे सउदी अरब में भारतीय राजदूत के पद पर भी रहे। श्री फारूक के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के राज्यपाल डा. सैयद अहमद, मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा केंद्रीय पर्यटक मंत्री सुबोधकांत सहाय ने श्री फारूक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपलस डा.सैयद अहमद ने कहा है कि हमने एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार प्रशासक खो दिया है। झारखंड सरकार ने भी श्री फारूक के निधन पर 27 जनवरी को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य में किसी प्रकार का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम अयोजित नहीं किया गया। राष्ट्रीय ध्वज पूर्व राज्यपाल के सम्मान में झुका रहा।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.