32 केन बम बरामद
रांची/लातेहार, राज्य के लातेहार जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षाकर्मियों ने ध्वस्त कर दिया है।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने बताया कि कल पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त तलाशी अभियान में बरवाडीह थााना क्षेत्र के लातजंगल से 32 केन बम बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि माओवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इन केन बमों के एक किलोमीटर के अंदर श्रृंखला बनाकर छिपाकर रखा गया था, लेकिन पैदल चल रहे सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद 32 केन बम में से अधिकांश बन पांच-पांच किलोग्राम का है, वहीं कुछ केन बम 10 से 15 किग्रा का है, वहीं एक केन बम 40 किलोग्राम का है।
उन्होंने बताया कि फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से केन को छिपाकर रखा गया था, लेकिन केन बम बरामद होने के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ इलाके में चल रहा अभियान जारी रहेगा।
मालूम हो कि गत 21 जनवरी को नक्सलियों ने गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र में बारुदी विस्फोट किया था जिसकी चपेट में आकर 13 जवान शहीद हो गये थे। नक्सलियों की गतिविधि अभी भी पलामू और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखी जा रही है। इस लिहाज से सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।


Have your say!