आठ बीडीओ का वेतन स्थगित करने का आदेश
हजारीबाग, पेंशनधारियों की सत्यापन सूची आनलाइन तैयार करने के निर्देश के बावजूद तैयार न करने पर उपायुक्त डा.मनीष रंजन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उपायुक्त ने आठ प्रखंड विकास पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश निदेशक सामाजिक सुरक्षा को दिया है। उन्होने कहा कि सूची अबतक प्राप्त नहीं होना, बीडीओ द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाही का द्योतक है। उपायुक्त ने बड़कागांव, बरही, चौपारण, टाटीझरिया, विष्णुगढ, कटकमसांडी, कटकमदाग एवं डाड़ी प्रखंड के विकास पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।


Have your say!