ranchiexpress.com   Web       
Home » Miscellaneous » 28 January 2012 »

अमेरिका में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान

शिकागो, एक प्रसिध्द अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता द्वारा सिख धर्म के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर पैदा हुआ विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक अमेरिकी टेलीविजन स्टेशन ने अपनी वेबसाइट पर खेल की कमेंटरी में हिंदू देवी-देवताओं का वर्णन करने के लिये अजीब शब्द का इस्तेमाल कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत कर दिया है।
आइस हॉकी मैच की कमेंटरी एनबीसी शिकागो वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी है जिसका शीषर्क है ‘व्हाई ए 3-1 ब्लैकहॉक्स लॉस इज नॉट सो बैड।’ इसमें नाशविल प्रीडेटर्स द्वारा शिकागो ब्लैकहॉक्स को हराये जाने का ब्योरा देते हुए कहा गया है कि प्रीडेटर्स कुछ अजीब हिंदू देवताओं की तरह स्थान लील रहे थे।
नेवादा के हिंदू समुदाय के नेता राजन जेड ने एक वक्तव्य में कहा कि दुनिया भर में करीब एक अरब हिंदू अपने देवी-देवताओं की प्रतिदिन पूजा करते हैं और उन्हें अजीब बताना उनकी भावनाओं को काफी आहत करना है।
यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदूइज्म के अध्यक्ष जेड ने मांग की कि वेबसाइट से तत्काल अनुचित शब्द को हटाया जाये और माफीनामा प्रकाशित किया जाये। उन्होंने जोर दिया कि ये देवी-देवता हिंदू धर्म में काफी पूजनीय हैं और हिंदू देवी-देवताओं का अनुचित इस्तेमाल या वाणिज्यिक विषय या अन्य एजेंडा के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है क्योंकि यह श्रध्दालुओं की भावनाओं को आहत करता है। मालूम हो कि इससे पहले अमेरिका में एनबीसी चैनल पर चल रहे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘द टूनाइट शो’ में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तस्वीर दिखाते हुए होस्ट जेय लेनो ने कहा था कि यह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी के लिये गर्मियों के लिहाज से संभावित ठिकाना है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.