ट्रेन में मजदूर की हत्या, 50 हजार लूटे
पाकुड़, रामपुर-हाट-बरहरवा (विश्वभारती) 245 अप ट्रेन में आज सुबह तीन बजे हावड़ा डिवीजन अन्तर्गत मरारोई-बांसलोइ केबिन के समीप अपराधियों ने सुख चांद शेख (25) को गोली मार कर उसके पास से 50 हजार रु. लूटकर फरार हो गये। सुख चांद शेख को पाकुड़ जीआरपी प्रमुख सुदीन प्रसाद शर्मा सदर अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुख चांद पाकुड़ के निकट नवपाड़ा (समशेरगंज थाना) का रहने वाला था। जीआरपी प्रमुख सुदीप प्रसाद शर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि सुख चांद अपने दस साथियों के साथ चेन्नई से मजदूरी कर घर आ रहा था। वह रामपुर हाट में विश्वभारती पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। इस ट्रेन में रात में भीड़भाड़ कम रहती है। इसका फायदा उठाकर अपराधियों ने छिनतई की शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने सुख चांद की गोलीमार कर हत्या कर दी। इस संबंध में एक प्राथमिकी पाकुड़ जीआरपी में दर्ज की गयी है।


Have your say!