ranchiexpress.com   Web       
Home » Health » 28 January 2012 »

केला बनाए हेल्दी

केला एक बारहमासी सर्वसुलभ फल है। यह कच्चा एवं पका विविध रूपों में आहार में उपयोग किया जाता है। इसका आटा एवं चिप्स भी बनाये जाते हैं। केले का बीज नहीं होता। इसका कंद लगाया जाता है कंद से निकलने वाले तने में फूल एवं फल लगते हैं। यह एक तने वाला एवं जिंदगी में एक बार फल देने वाला है। इसके एक मात्र तने में फलों का गुच्छा घेरे के रूप में लगता है। इसके एक तने में एक बार में एक सौ से अधिक फल लगता है। कच्चे केले से सब्जी एवं विविध व्यंजन बनाए जाते हैं। पका केला छिलका निकाल कर सीधे खाया जा सकता है। पका केला गुणों की खान होता है। विविध गुणों वाले केले के पके फल को पूर्ण आहार कहा जाता है। इसमें उपस्थित पोटेशियम हृदय रोग से बचाता है। यह शरीर को पुष्ट बनाता है।
यह पेट की सभी तकलीफों से बचाता है और कमजोर शरीर को बलवान बनाता है। यह वजन बढ़ाता है। इसके खाने से रक्त शर्करा तत्काल बढ़ती है। मद्रास की तरफ का केला छोटा एवं स्वादिष्ट होता है। भुसावल का केला आकार में बड़ा होता है। पानी की अधिकता वाले क्षेत्र में इसे खूब उगाया जाता है। पका केला रोगी या दुबले पतले को हेल्दी बनाता है। मधुमेह के रोगी इसे मात्र स्वाद के लिये कम मात्रा में खाएं। शेष सभी रोगों में यह उपयोगी है एवं श्रेष्ठ टॉनिक व पौष्टिक फल है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.