दिल का दोस्त अदरक
अदरक एक औषधीय कंद है। यह पंखे के आकार का होता है। इसके कच्चे रूप को अदरक एवं सूखे रूप को सोंठ या सुंठी कहा जाता है। दोनों के समान गुण धर्म हैं। यह अनेक रोगों में दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। यह सांस, दमा, खांसी एवं फेफड़ों के रोग में विशेष प्रभावी है। हाल ही हुए एक भारतीय शोध में इसमें छिपे अनेक गुणों का पता चला है एवं पुष्टि हुई है।
यह सर्दी में जुकाम, बुखार, गले में सूजन, जोड़ों में दर्द को दूर करता है। अदरक की चाय पेट से संबंधित रोगों को दूर कर भूख बढ़ाती है। इसे खाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं। यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है। इससे रक्तप्रवाह ठीक रहता है। यह रक्त में थक्का जमने से बचाता है। इसके रस सम मात्रा पानी के साथ पीने से दिल की बीमारियों में आराम मिलता है।


Have your say!