मैट्रिक और इंटर का परीक्षाफल मई में
रांची, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी गयी है। जैक अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मैट्रिक का परीक्षा परिणाम दस मई और इंटर का परीक्षा परिणाम 31 मई को घोषित किया जाएगा।


