राहुल चार, सोनिया आठ को झारखंड दौरे पर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव राहुल गांधी झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 दिसम्बर 2009 को झारखंड के तूफानी चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी बेरमो, सिमडेगा, लातेहार और बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सूचना झारखंड के प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महामंत्री अनादि ब्रह्म ने दी। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव सोनिया गांधी 8 दिसम्बर को झारखंड दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह सिसई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!