Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 21 June 2012 »

आईआईएम रांची में पीजीडीईएम कोर्स

रांची, आईआईएम रांची में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनर्जी मैनेजमेंट कोर्स (पीजीडीईएम) शुरू की गयी है। कोर्स में दाखिले के लिए 25 सीटें हैं। 18 अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और जनवरी-2013 से कक्षाएं शुरू होंगी। संस्थान के निदेशक प्रो. एमजे जेवियर ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि इस कोर्स में पहले आओ की तर्ज पर दाखिला होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम अर्हता प्रथम श्रेणी में स्ातक उत्तीर्ण और ऊर्जा के क्षेत्र में पांच वर्षों का अनुभव होना चाहिए। 18 महीने के इस कोर्स का शुल्क 9 लाख रुपये है। कोर्स के दौरान छात्रों को अमेरिका स्थित होस्टन यूनिवर्सिटी में चार सप्ताह के शैक्षणिक यात्रा पर भी भेजा जाएगा। देश में पहली बार यहां पीजीडीईएम कोर्स की पढ़ाई होगी।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs