नेट परीक्षा कल, छह केंद्रों पर 11.5 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
रांची, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) रविवार को होगी। रांची विश्वविद्य्नालय स्थित नोडल सेंटर ने 24 जून को होने वाली परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।
नेट परीक्षा में छह केंद्रों पर 11,518 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बेसिक साइंस भवन, इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बहुउद्देश्यीय भवन, रांची कॉलेज, महिला कॉलेज और गोस्सनर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने को लेकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड लेने का काम पूरा हो चुका है। आज भी डुप्लीकेट एडमिट कार्ड लेने को लेकर शाम पांच बजे तक रांची विश्वविद्य्नालय मुख्यालय में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
नेट परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अजीत सहाय ने बताया कि यूजीसी में छात्रों के उत्तार पुस्तिका की कार्बन कॉपी घर ले जाने की छूट दी गयी है। इससे जवाब का आकलन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए 12 पर्यवेक्षक बनाए गए है। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट को-ऑर्डिनेटर को सौंपेगे। जबकि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए फ्लाइंग स्क्वायर्ड का गठन किया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा।


