Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 1 July 2012 »

11वीं की परीक्षा दो जुलाई से

रांची, झारखंड के इंटर कॉलेजों और प्लस टू स्कूलों में 11वीं की वार्षिक परीक्षा दो जुलाई से शुरु होगी।
झारखंड अधिविद्य्न परिषद (जैक) से मिली जानकारी के अनुसारी परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से 1:00 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 से 5:15 बजे तक होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार इस बार जैक ने परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। इस संबंध में सभी स्कूल-कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 11वीं की परीक्षा को लेकर पिछले दिनों उस वक्त अनिश्चितता का माहौल बन गया था, जब जैक की ओर से बिना प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के परीक्षा देने पर रोक लगा दी थी। इस मामले को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री बैद्य्ननाथ राम और जैक अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के बीच ठन गयी थी, लेकिन बाद में जैक की ओर से ऐसे वंचित परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा लेने की बात कही गयी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

jharkhandedu.com