Send gifts to your near and dear ones

Home » Health » 6 July 2012 »

गर्मी का करें स्वागत

झुलसाती और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए हम हर साल ढेर सारे जतन करते हैं। एसी, कूलर, पंखे और इनवर्टर का बाजार गर्मी की शुरुआत में हो और पकड़ने लगता है, लेकिन कई बार इन साधनों के प्रयोग से भी कमरों में ठंडक का अहसास नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि तपा गेने वाली गर्मी में भी आप अपने कमरे में राहत, ठंडक और आराम महसूस करें, तो घर में इन चीजों के प्रयोग के अतिरिक्त इंटीरियर में भी फेरबदल करना होगा।

** हल्के रंगों का चयन करें
गर्मी के मौसम में घर की डेकोरेशन करते समय हल्के रंगों का प्रयोग करें। ये रंग आंखों को सुकून और शीतलता देते हैं। इस मौसम में इन रंगों का प्रयोग न सिर्फ दीवारों पर, बल्कि इंटीरियर से जुड़ी तमाम चीजों में करना चाहिए। अगर रंग-रोगन की जगह वॉल पेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वह भी हल्के रंग का ही खरीदें। हल्के रंगों में मुख्यतौर पर सफेद, आईवरी, लाइट ब्लू, लाइट क्रीम, पिंक, यलो और मोव को शामिल किया जा सकता है। गहरे रंगों मसलन ब्लैक, ब्राउन, रेड, मर्जेटा, रस्ट आदि से बचें।

** कारपेट बिछाने से बचें
इस मौसम में कोशिश करें कि घर में कारपेट न बिछाएं। इसके स्थान पर कॉटन के रगस या सिंथेटिक कारपेट का प्रयोग करें। यही नहीं, घर में एथनिक लुक के लिए आप केन की चटाई दीवारों और पर्श पर लगा सकते हैं।

** चिक लगवाएं
अपनी खिड़की में बैंबू (केन) की चिक लगवाएं। ऐसी करने से सूरज की तेज रोशनी सीधे-सीधे आपके कमरे तक नहीं आयेगी। कोशिश करें कि खिड़की में चिक बाहर की ओर लगवाएं।

** फैब्रिक पर भी दें ध्यान
गर्म मौसम में न सिर्फ अपने परिधानों, बल्कि घर की अपहोस्ट्री से जुड़े तमाम फैब्रिक पर भी ध्यान दें। कुशन कवर, चादर, पिलो कवर आदि के लिए कॉटन, लिनन या जुट का प्रयोग करें। ये फैब्रिक लिविंग एरिया को हवादार और आरामदायक बनाते हैं। साथ ही वह जगह ज्यादा स्पेशियस नजर आती है। इस मौसम में जहां तक हो सके, घर के इंटीरियर और अपहोस्ट्री के लिए सिल्क, सैटिन या सिंथेटिक फैब्रिक का प्रयोग करने से बचें।

jharkhandjobs.com calling all employers