Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 20 July 2012 »

सफलता के लिए समय प्रबंधन अहम : कुलपति

रांची, रांची विश्वविद्यालय में आज एमबीए (मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और एमआरएम कोर्स (मास्टर आफ रूरल मैनेजमेंट) के सत्र 2012-13 की शुरुआत हुई। नये सत्र का उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एल.एन. भगत ने किया।
सत्र उद्धाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जितना अधिक मेहनत करेंगे सफलता भी उतनी ही अधिक मिलेगी। कॉरपोरेट क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ अनुशासन, आत्मनियंत्रण और समय प्रबंधन अहम है। विद्यार्थियों को इनपर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को कुलपति ने भरोसा दिलाया कि प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को भी इसके लायक बनना होगा। एमआरएम के विद्यार्थियों से कुलपति ने कहा कि कम्पनियां आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार की तलाश कर रही हैं और अपने व्यवसाय को फैलाना चाहती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग के लिए विशेष ज्ञान हासिल करना चाहिए। इस क्षेत्र में प्लेसमेंट की काफी संभावनाएं हैं।
इस मौके पर निदेशक डा. एस.एन.एल. दास ने स्वागत भाषण करते हुए बताया कि एमबीए कोर्स शुरू हुए दस वर्ष हो चुके हैं। वर्ष 2002 में रांची विवि वाणिज्य विभाग के अधीन इस कोर्स की शुरुआत हुई थी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डा. एम.एन. जुबैरी ने किया।

jharkhandedu.com