Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 21 July 2012 »

कविता पाठ कर बच्चों ने दर्शकों का मनमोह लिया

रांची, संत जेवियर्स स्कूल, डोरण्डा के सभागार में आज इंटर क्लाम इंगलीश एलोक्यूशन प्रतियोगिता सह भल्ला मेमोरियल शिल्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केजी, प्रेप, कक्षा एक से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के द्वारा मधुर कविता पाठ किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने स्पष्ट और सरल उच्चारण करते हुए कई कविताओं का बेबाकी के साथ मंच पर पाठ किया।
बच्चों को चार समूहों में बांटा गया था केजी, इंफेंड समूह (प्रेप से एक कक्षा) सब-जूनियर (कक्षा दो एवं तीन) तथा जूनियर समूह (कक्षा चार एवं पांच)। सभी समूहों से बच्चों ने जैक एण्ड जील, हम्पी, डम्पी, टी-पॉट, यू नीड ए काउ, ए लेसन फॉर मम्मा, द स्ट्रोगेस्ट वन समेत कई कविताओं को मंच पर पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर लोरेंटों कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका श्रीमती पूर्वी रे ने बच्चों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि कविता पाठ करते समय बच्चों का उच्चारण अति सरल, स्पष्ट और शुध्द था। छोटे-छोटे बच्चों ने बिना भूले विश्वास के साथ धाराप्रवाह कविता पाठ किया। कविता पढ़ते समय भी बच्चे काफी उत्साहित थे। शिक्षिका अपर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि स्कूल में प्रत्येक वर्ष इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करनेवाले बेहतर कक्षा को भल्ला मेमोरियल शिल्ड प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में सन्त जोन्स स्कूल की शिक्षिका पैटरीका नाग, लोरेंटो स्कूल की शिक्षिका शीला शॉ, संत जोन्स हाई स्कूल की श्रीमती मणि सिंह समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs