Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 22 July 2012 »

मारवाड़ी कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

रांची, मारवाड़ी कालेज रसायनशास्त्र विभाग की ओर से विभाग में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए रसायनशास्त्र आनर्स (सत्र 2009-12) के विद्यार्थियों को आज मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कालेज के डा. जे.सी. बोस सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कालेज की प्राचार्या डा. मंजु सिन्हा और विभागाध्यक्ष डा. ए.के. डेल्टा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में नीरज कुमार (टॉपर), विभा बसु कुमार, फरहा शमीमी, जॉय मेहता, मो. शहनवाज, नुपूर वर्मा, शोभा फिरदौस, साईश्ता आयशा, स्वेता कुमारी, रेखा कुमारी व मधुमीता झा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. बी.एम. साहू, आर.के. टाटिया, एस. आइच, शैलेन्द्र सिंह, मदन कुमार सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे। संचालन रश्मि सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डा. ए.के. डेल्टा ने किया।

jharkhandjobs.com calling all employers