Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 25 July 2012 »

दो नये पीजी डिप्लोमा कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची, रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सत्र 2012-13 से पीजी डिप्लोमा स्तर पर दो नये एक वर्षीय कोर्सों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विभाग के निदेशक सुशील कुमार अंकन ने बताया कि दोनों नये कोर्सों की शुरुआत वर्तमान में पत्रकारिता की चुनौतियों तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गयी है। ‘पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिस्ट एंड मास कम्युनिकेशन’ कोर्स में सामान्य व ओबीसी के लिए कुल शुल्क 25 हजार रु. और एसटी/एससी के लिए 20 हजार रु. रखे गये हैं। ‘पीजी डिप्लोमा इन ब्राडकास्ट जर्नलिज्म एंड वीडियो प्रोडक्शन’ कोर्स में सामान्य व ओबीसी के लिए कुल शुल्क 35 हजार रु. तथा एसटी/एससी के लिए 30 हजार रु. तय किये गये हैं। दोनों कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। नामांकन फार्म रजिस्ट्रार, रांची विश्वविद्यालय, रांची (पेयबल एट रांची) के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनाकर प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य व ओबीसी के लिए नामांकन फार्म का मूल्य दो सौ रु. और एसटी/एससी के लिए एक सौ रु. है। खास परिस्थितियों में फार्म नगद देकर भी प्राप्त किये जा सकते हैं।

jharkhandjobs.com calling all employers