Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 27 July 2012 »

कंपनी सेकरेटरीज एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिये नामांकन जारी

रांची, कंपनी सेकरेटरीज एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिये नामांकन जारी है। 31 अगस्त तक नामांकन कराने वाले स्ातक छात्र जून 2013 में होने वाली परीक्षा के लिये योग्य माने जायेंगे।
इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेकरेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के द्वारा संचालित होने वाले सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिये फाइन आट्र्स को छोड़कर) किसी भी संकाय में बीए/ बीएससी/बीकॉम/ स्ातक नामांकन करा सकते हैं। इसके लिये सीएस हेल्प लाइन टेलीफोन न. 011-41504444, 45341076 एवं 45341077 (दिल्ली) पर उपलब्ध है। संस्थान की वरीय निदेशक (जनसम्पर्क एवं निगमित संचार) डा. अनिता आहूजा ने बताया कि सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिये विवरणिका एवं आवेदन पत्र 300 रुपये के नकद भुगतान कर नोयडा स्थित कार्यालय सी-37, सेक्टर-62 एवं मुख्यालय आईसीएसआई बिल्डिंग, प्लॉट नं.-4, प्रसाद नगर इंस्टीच्यूशनल एरिया, राजेन्द्र प्लेस, नयी दिल्ली से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि देशभर में आईसीएसआई के 73 कार्यालयों में से किसी भी कार्यालय से दि इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेकरेटरीज ऑफ इंडिया के नाम 350 रुपये का ड्राफ्ट/ पोस्टल आर्डर भेजकर विवरणिका प्राप्त किया जा सकता है। डा. आहूजा ने बताया कि और अधिक जानकारी के लिये ु.ळलीळ.शर्वी लॉगआन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीएस पाठ्यक्रम के लिये पूरे वर्ष तक नामांकन होता है।

jharkhandjobs.com calling all employers