Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 31 July 2012 »

क्यू इंटरनेशनल के छात्रों ने अपना परचम लहराया

रांची, धौली कालेज आफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट की ओर से 22 एवं 23 जुलाई को भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल पेन्टिग एक्जीविशन एवं प्रतियोगिता में बरियातू स्थित ‘क्यूं इंटर नेशनल एकेडमी’ के छात्रों ने अपना परचम लहराया। उन्होंने अपने स्कूल के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया। आर्ट एक्जीविशन के ग्रुप में आदर्श रंजन, निकिता कुमारी, सक्ष्म कुमारी, अंकित राज ग्रुप बी में सूर्यमणि मरांडी, तेज स्वाति, प्रिया भारती, अंकित सिंह, योगेन्द्र नारायण व ‘ग्रुप सी’ में विकास आनन्द, अनिल कुमार नाग, श्रुतिवर्णवाल, सानू रौशन, अमित कुमार और ब्रजमोहन को स्वर्ण पदक मिला। स्पॉट पेन्टिग में ग्रुप ‘ए’ में अंकित राज, ग्रुप ‘बी’ में सिमरन सोनू, सत्यम साननंद, योगेन्द्र नारायण, श्वेता मांझी ग्रुप ‘सी’ में समीर कुमार, दुर्गा चरण मांझी, ब्रजमोहन एवं बेस्ट टीचर में केशव चरण जेना को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। बेस्ट स्कूल का खिताब हाई क्यू इंटर नेशनल एकेडमी को मिला।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs