ऐसे करें बिजली की बचत
आजकल घर और आफिस में बिजली की खपत इतनी ज्यादा हो गयी है कि इसका बिल जेब पर भारी पड़ने लगा है। ऐसे में हर कोई यह बिल कम करने को लेकर परेशान हैं, लेकिन परेशानी से कुछ हासिल नहीं होगी। जरूरत है, कुछ कदम उठाने की। अगर हम अपने घर और आफिस में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो बिजली की काफी बचत कर सकते हैं।
** लाइटिंग **
सबसे पहले अपने घर के सभी साधारण बल्बों को फ्लोरोसेंट लैंप्स से बदल दीजिए। इससे आपको करीब आधी कीमत पर चार गुना ज्यादा रोशनी मिलेगी। अगर येलो लाइट वाले बल्बस का यूज करते हैं, तो आपको काफी सारे बल्बों को इस्तेमाल करना पड़ेगा। ज्यादा बल्ब इस्तेमाल करने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है और उसे कम करने के लिए भी बिजली खर्च होती है। वाइट बल्ब के इस्तेमाल से डबल बिजली बचाई जा सकती है। घरों में अक्सर देखने में आता है कि चाहे कमरे के एक कोने में बैठकर काम किया जा रहा हो, लेकिन सारी लाइटें जली होती हैं। ऐसे में टॉस्क लाइटिंग, यानी जहां आदमी बैठा हो वहीं की लाइट जलाने से बिजली की काफी बचत की जी सकती है। इसके लिए आपको कमरे के कोनों में भी बल्ब लगाने होंगे। हो सकता है कि शुरू में आपको यह खर्च बहुत भारी मालूम दे, लेकिन बाद में इनसे काफी बचत होगी। घर की सभी लाइटों को रोज साफ करने की आदत डालें। इन पर धूल जमने से आप तक कम रोशनी पहुंच पाती है।
** कलर **
शायद आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपकी बिल्डिंग के बाहर और अन्दर का कलर भी बिजली बचाने में आपकी मदद कर सकता है। जी हां, अगर बिल्डिंग के बाहरी हिस्से को हल्के कलर से पेंट किया जाये, तो यह ज्यादा गर्मी नहीं सोखता। अगर आप टेरेस और रूफ कर चाइना मोजेक यूज करते हैं, तो इससे जहां पानी आने की शिकायत नहीं रहेगी, वहीं यह ब्लिडिंग पर पड़ने वाली गर्मी को भी दूर कर देगा। अगर आप घर को लाइट कलर से पेंट करायें तो यह कम गर्मी सोखता है और ज्यादा देता है। इस तरह आप आर्टिफिशल की बजाय नेचरल लाइट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं और डबल बिजली बचा सकते हैं।
** एयर कंडीशनिंग **
दिन की शुरुआत किसी ठंडे एयर कंडीशंड रूप में जागने से हो, तो किसे मजा नहीं आयेगा। लेकिन इसमें खर्च होने वाली वाली बिजली का बिल आपका मूड बिगाड़ सकता है। ऐसे में आपको बिजली बचाने के कुछ टिप्स आजमाने चाहिए। एसी को हमेशा सीलिंग फैन के साथ यूज कीजिए। फैन एसी की ठंडी हवा को कम वक्त में पूरे कमरे में फैला देगा, जिससे बिजली की बचत होगी। बिजली बचाने के लिए एयर कंडीशन यूनिट को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप उस पर फिल्टर लगा सकते हैं। यह मशीन को ज्यादा और अच्छा काम करने में मदद करता है। आजकल ऐसी के नये बैरियंट्स को इस तरह प्रोग्राम किया गया है कि वे रात को आटोमेटिकली कुछ डिग्री टेम्प्रेचर बढ़ा देते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है। एसी का यूज करते वक्त बिजली बचाने के लिए सकी लोकेशन भी अहम फैक्टर होती है। विंडो यूनिट को रूम के मिडिल, नॉर्थ या फिर शेडेड एरिया में रखना चाहिए। एसी यूनिट के आसपास हवा नहीं चलनी चाहिए। हाथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि एसी यूनिट और विंडो प्रेम के बीच कोई गैप न हो। बिजली बचाने के लिए इसे अच्छी तरह से कस लें।
** इलेक्ट्रिक गैजेट **
कंस्यूमर सोसाइटी में आए इकनॉमिक बूम की वजह से नयी-नयी टेक्नोलॉजी सामने आयी हैं। इन्हीं की वजह से आजकल ज्यादातर लोग घर पर बैठकर काम करना पसन्द करने लगे हैं। स वजह से उनके घरों पर बिजली के उपकरणों में नाटकीय रूप से वृध्दि हुई है। दुर्भाग्यवश कंप्यूटर्स पर सबसे ज्यादा बिजली उस वक्त वेस्ट होती है, जब वे यूज में नहीं होते। इसी तरह टेलीविजन, वीसीआर, सीडी प्लेयर, कॉर्डलैंस फोन और माइक्रोवेव जैसे उपकरण स्विच आव होने के बावजूद बिजली कंस्यूम करते रहते हैं। हालांकि इस तरीके से कम बिजली यूज होती है, लेकिन थोड़ा-थोड़ी करके यह बड़ा रूप धारण कर लेती है।
** आफिस में **
आजकल सभी लोग बिजली की कॉस्ट को कम करने के उपाय सोच रहे हैं। ऐसे में बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका आपके हाथ में है। क्या आपको एक वक्त में सारी लाइटों की जरूरत पड़ती है? क्या आफिस का टेम्प्रेचर हर वक्त 20 डिग्री रखना जरूरी है? अगर आप आफिस की बिल्डिंग तैयार होन के प्लान से जुड़े हैं, तो कोशिश कीजिए की मीटिंग रूम और कांप्रेंस रूम के एसी को बाकी आफिस के एसी को अफेक्ट किए बिना बन्द किय जा सके। आफिस के टेम्प्रेचर को बढ़ाते हुए 26 पर लाने की कोशिश कीजिए। अगर किसी दिन आफिस में कम लोग हैं, तो सभी से एक ही विंग में बैठकर काम करन के लिए कहिए। इस तरह आपको सारी लाइटें और एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसी कोशिशों से आप काफी बिजली बच सकते हैं।


