Send gifts to your near and dear ones

Home » Politics » 2 August 2012 »

पांच प्रखंड अध्यक्षों सहित 22 ने दिये इस्तीफे

रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू द्वारा महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव तथा कार्यालय प्रभारी बिन्देश्वर सिंह यादव को निष्कासित किये जाने का विरोध जारी है। निष्कासन के विरोध में आज महानगर कांग्रेस के पांच प्रखंड अध्यक्षों सहित 22 प्रतिनिधियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को सौंप दिया । इस्तीफा सौंपने वालों में मुख्य रूप से सतीश पांडेय, मनोज कुमार, सुधीर सिंह, विजय साहु, मेरी तिर्की, सुरेंद्र साहु, शांति खलखो, किरण देवी, अनिता टोप्पो, आशा तिर्की, अजय जायसवाल आदि नेता शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष को सौंपे गये इस्तीफे में कहा गया है कि श्री शाहदेव तथा श्री यादव का निष्कासन रद्द हो या उनका सामूहिक इस्तीफा स्वीकार किया जाये।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs