Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 4 August 2012 »

टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के साथ सर्ड का एमओयू

रांची, सर्ड ने मुम्बई स्थित टाटा इंस्टीच्यूट आफ सोशल साइसेंस के साथ एमओयू किया है। इसके तहत राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज के क्षेत्र में प्रशिक्षण, शोध एवं अनुसंधान में दोनों संस्थाएं मिल-जुलकर काम करेंगी। इससे राज्य में प्रशिक्षण एवं शोध की गुणवत्ता का विकास होगा।
राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव आर.एस. पोद्दार तथा सर्ड के निदेशक आर.पी. सिंह ने मुम्बई में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। टाटा इंस्टीच्यूट आफ सोशल साइसेंस की ओर से निदेशक एस. परशुरामन तथा एसोसिएट प्रोफेसर डा. ई. टोप्पो ने हस्ताक्षर किया।
इसके तहत झारखंड में सामाजिक एवं विकास संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों की गुणवत्ता के विकास तथा क्षमता निर्माण के लिए तीन तथा छह माह के विभिन्न सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ किये जाएंगे। इस एमओयू के अनुसार ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित अन्य विषयों पर विभिन्न प्रकार के एक्शन रिसर्च, अनुसंधान, कन्सलटेंसी संबंधी कार्यों में दोनों संस्थाओं के बीच कोलाबोरेशन होगा। इसके जरिए शिक्षा तथा तकनीकी क्षेत्रों में भी दोनों संस्थाएं परस्पर अनुभवों एवं संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के सेमिनार, कार्यशाला वगैरह का भी आयोजन किया जाएगा।
मुम्बई में सम्पन्न इस एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान झारखंड के राज्य ग्रामीण विकास संस्थान से ले जाये गये साल एवं महुआ के पौधों का पौधारोपण टाटा इंस्टीच्यूट आफ सोशल साइंसेस परिसर में किया गया। साथ ही प्रो. ई. टोप्पो द्वारा देशज ज्ञान पर संकलित चार खण्डों का भी विमोचन किया गया।

jharkhandjobs.com calling all employers