Send gifts to your near and dear ones

Home » Politics » 4 August 2012 »

प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की बात बेबुनियाद : सुबोधकांत

रांची, केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड में कांग्रेस पार्टी में किसी भी स्तर पर किसी तरह की गुटबाजी को बेबुनियाद एवं निराधार करार दिया है।
श्री सहाय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है एवं आने वाली हर राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विगत बारह साल से राज्य की भाजपानीत एवं अन्य गैर-कांग्रेसी सरकारों की कार्यकलापों से बेहाल है। झारखंड राज्य के गठन का जो सपना झारखंडवासियों ने देखा था। वह पूर्ण रूप से चकनाचुर हो गया है। श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता का परिणाम है कि पिछले राज्यसभा चुनाव में हमे अप्रत्याशित सफलता मिली। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं एकता हमेशा उनकी प्राथमिकता में रही है।

jharkhandjobs.com calling all employers