नीतीश ने अन्ना के राजनीतिक दल बनाने के फैसले का स्वागत किया
पटना, नीतीश कुमार ने समाजसेवी अन्ना हजारे के राजनीतिक दल बनाने के फैसले का स्वागत किया है। श्री कुमार ने विधान मंडल परिसर में पत्रकारों बातचीत में कहा कि वह लोकतंत्र में आस्था रखते है इसलिये श्री अन्ना हजारे के इस फैसले का स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को राजनीतिक दल बनाने की इच्छा है तो यह कोई ऐसी बात नही है जिसके संबंध में दूसरे दल के लोग टिप्पणी करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दल बनाना और राजनीतिक विकल्प की तलाश करना सही राजनीतिक गतिविधि है। इसके लिये अपने संविधान एवं लोकतंत्र में पूरा स्थान है। श्र ी कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार सूखे या बाढ़ जैसी आपदा से मुकाबला करने के लिये पूरी तरह से तैयार है।


