Send gifts to your near and dear ones

Home » Commerce » 4 August 2012 »

महिंद्रा ने नई लूक वाली वेरिटों लांच किया

चंडीगढ़ष, अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज यहां नई लूक वाली वेरिटों लांच किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक (विपणन ) रवींद्र शहाणे ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वेरिटो पेट्रोल और डीजल युक्त इंजन में उपलब्ध हैं। वेरिटो की बाहरी और भीतरी खूबियों को इस तरह से तराशा गया है ताकि यह बढ़ती ग्राहक के मांगों ओर स्टालिश सिडेन की इच्छा को पूरा कर सके। श्री शहाणे ने कहा कि इस पेटोल कार की शुरूआती कीमत 5.21 लाख रूपये है जबकि डीजल कार की शुरूआती कीमत 6.05 लाख रूपये है । यह कार आठ आकर्षक रंगों में उपलब्ध है । इस कार में 1.5 डीसीआई सीआरडीआई डीजल इंजन या 1.4 एमपीएफआई पेट्रोल इंजन का विकल्प है 1यह कार 21 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को वर्ष 2011 में फोर्ब्स ग्लोबल 2000 की सूची में प्रर्दशित किया गया। लगातार चार वर्षो तक महिंद्रा को एशिया -प्रशांत क्षेत्र की 50 सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक टेडेड कंपनियों के फोर्ब्स एशिया की फैब 50 सूची में प्रर्दशित किया गया।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs