प्रियंका चोपडा बनी डाबर आंवला हेयर ऑयल की ब्रांड एंबेसडर
चंडीगढ़, डाबर इंडिया लिमिटेड ने बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डाबर आंवला हेयर ऑयल का नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की आज घोषणा की। डाबर इंडिया लिमिटेड के ब्रांड हेड रजत वाही ने इस मौके पर यहां पत्रकारों को बताया कि डाबर आंवला के नये पैक में अब ऊपरी लेबल पर प्रियंका नजर आयेंगी। श्री वाही ने बताया कि हेयर ऑयल पारम्परिक भारतीय जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा है और कई पीढ़ियों से महिलाएं बालों को स्वस्थ्य और मजबूत बनाये रखने के लिए हेयर ऑयल के प्राकृतिक फायदों पर भरोसा करती आ रही है। उन्होंने कहा कि डाबर आंवला हेयर ऑयल का कुल कारोबार करीब 500 करोड़ रूपये का है 1यह डाबर इंडिया के पोर्टफोलियों में सबसे बड़ा ब्रांड है। इस हेयर ऑयल ब्रांड के छह लाख से भी अधिक उपभोक्ता है। यह ब्रांड हमेशा ही सौंदर्य का पूरक रहा है और इसे जया प्रदा, श्रीदेवी, जूही चावला, करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी जैसी सिने तारिकाएं प्रचारित कर चुकी हैं।


