Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 5 August 2012 »

जज्बे के साथ पढ़ाई जरूरी : शिक्षा निदेशक

रांची, उर्सुलाइन कॉन्वेंट में आज 11वीं की छात्राओं के ऑरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशक ममता ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ज्यादा संख्या में पढ़ाई करना जरूरी है। इससे पूरे समाज में व्यापक बदलाव आयेगा। पढ़ाई के लिए जज्बे का होना जरूरी है। यही जज्बा सफलता की सीढ़ी तय कराता है। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा को तरासने की जरूरत है। यह पढ़ाई से ही संभव है। ममता ने छात्राओं को समय का सदुपयोग करने, दूसरी महिलाओं एवं लड़कियों की शिकायत न करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्राचार्या डा. मेरी ग्रेस, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

jharkhandjobs.com calling all employers