Send gifts to your near and dear ones

Home » Miscellaneous » 5 August 2012 »

शिंदे होंगे लोकसभा में सदन के नये नेता

नयी दिल्ली, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे लोकसभा में सदन के नये नेता होंगे। वह प्रणव मुखर्जी का स्थान लेंगे, जो अब राष्ट्रपति बन गये हैं। संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिंदे को इस पद के लिये नामित किया है।
दलित नेता शिंदे (71) महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह राज्य के शोलापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और सात बार राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
शिंदे को मंगलवार को गृहमंत्री बनाया गया। इससे पहले वह ऊर्जा मंत्री थे। वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, मुझे सदन का नेता नामित करने को लेकर मैं प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं। वस्तुत: चार दशक के उनके अनुभव और उनके मिलनसार स्वभाव के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने इस पद के लिए अन्य नेताओं की तुलना में उन्हें तवज्जो दी होगी। सदन में कामकाज के लिये सदन के नेता को विपक्ष का सहयोग हासिल करने की जरूरत पड़ती है। नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री लोकसभा में सदन के नेता होते हैं, बशर्ते कि वह लोकसभा के सदस्य हों। वहीं, अन्य मामले में वह सदन के किसी सदस्य को नेता नामित करते हैं। सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं और इसलिए वहां सदन का नेतृत्व करेंगे। मालूम हो कि शिंदे गांधी परिवार के खास माने जाते है।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs