Send gifts to your near and dear ones

Home » Bihar » 5 August 2012 »

हत्या का आरोपी कैदी इलाज के दौरान फरार

सीतामढ़ी, बिहार में सीतामढ़ी सदर अस्पताल से आज सुबह हत्या का आरोपी कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रीगा थाना क्षेत्र निवासी नंद किशोर महतो ने पैसों के विवाद को लेकर पिछली 29 जुलाई को रुन्नी सैदपुर थाना के चकवा गांव में अपनी बहन बच्ची देवी की हत्या कर दी थी तथा स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया था। इस घटना में घायल अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान आज सुबह नंदकिशोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs