Send gifts to your near and dear ones

Home » Sports » 5 August 2012 »

पायेस-सानिया क्वार्टर फाइनल से बाहर

लंदन, भारतीय टेनिस का लंदन ओलिंपिक खेलों में अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ। लिएंडर पायेस और सानिया मिर्जा की जोड़ी शनिवार को यहां मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। पायेस-सानिया को बेलारूस की शीर्ष वरीय जोड़ी मैक्स मिर्नई और विक्टोरिया अजारेंका से अंतिम आठ चरण के मैच में 5-7, 6-7 से हार गई। यह मैच खराब रोशनी के कारण दो दिन तक चला। भारतीय जोड़ी कल खेल रोके जाने तक दूसरे सेट में 2-3 से पीछे चल रही थी। पायेस-सानिया ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन ब्रेक प्वाइंट को नहीं भुनाने की असफलता से उन्होंने मौका गंवा दिया। दूसरे सेट में आठ मौकों में से वे केवल एक को ही अंक में तब्दील कर सके। भारतीय जोड़ी ने दूसरे सेट को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया, जो काफी चुनौतीपूर्ण रहा। मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत को पदक का दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि इसमें ड्रॉ में केवल 16 जोड़ियां थीं और कांस्य पदक जीतने के लिए टीम को केवल तीन मैच जीतने की जरूरत थी।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs