Send gifts to your near and dear ones

Home » Sports » 5 August 2012 »

गंभीर और पठान के कमाल से भारत बना नंबर टू

पल्लेकेल, ओपनर गौतम गंभीर (88) युवा बल्लेबाज मनोज तिवारी (65) और कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी (58) की अर्ध्दशतकीय पारियों के बाद आलराउंडर इरफान पठान (61/5) की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को आज यहां पांचवें एवं अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 20 रन से पराजित कर 4-1 से सिरीज जीत ली। भारत इसके साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया। भारत के अब चोटी पर चल रहे आस्ट्रेलिया के बराबर 119 अंक हैं लेकिन दशमलव के बाद की गणना में वह दूसरे स्थान पर है। भारत ने यदि इस सिरीज में क्लीन स्वीप कर ली होती तो वह नंबर वन बन जाता। भारत ने सात विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका की चुनौती को 45.4 ओवर में 274 पर थाम लिया। श्रीलंका की तरफ से लाहिरु तिरिमाने ने 77 और जीवन मेंडिस ने 72 रन बनाये लेकिन पठान के निर्णायक मौकों पर प्रहार जीत भारत की झोली में डाल गये। गंभीर ने 99 गेंदों में सात चौकों की मदद से 88 रन बनाए लेकिन वह मात्र 12 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए। गंभीर ने तिवारी के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रन की बेशकीमती साझेदारी की। तिवारी ने 68 गेंदों में छह चौकों की मदद से 65 रन बनाए जबकि धौनी ने मात्र 38 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। धौनी और इरफान पठान (नाबाद 29) ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ रन जुटाते हुए भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

** स्कोर कार्ड **

भारत

गंभीर को. मलिंगा बो. सचित्रा 88
रहाणे पगबाधा बो. परेरा 09
कोहली पगबाधा बो. प्रदीप 23
रोहितर् बो. प्रदीप 04
मनोज को. परेरा बो. मलिंगा 65
रैना को. तिरिमाने बो. मलिंगा 00
धौनी चांडीमल बो. मलिंगा 58
पठान नाबाद 29
अश्विन नाबाद 02

अतिरिक्त : 16
कुल : (50 ओवर, 7 विकेट) 294,

विकेट पतन :- 1/29, 2/77, 3/87, 4/197, 5/197, 6/213, 7/290,

गेंदबाजी :
मलिंगा 10-0-64-3,
परेरा 10-0-53-1,
मैथ्यूज 5-0-29-0,
प्रदीप 10-0-63-2,
सचित्रा 10-0-50-1,
जीवन 5-0-25-0

श्रीलंका-
तरंगा को.रहाणे बो.पठान 31
दिलशान को.जहीर बो.पठान 00
लाहिरु तिरिमाने रन आउट 77
चांडीमल पगबाधा बो.डिंडा 08
एंजेलो मैथ्यूज रन आउट 13
चामरा कापुगेदेरा 09
मेंडिस को.धौनी बो.पठान 72
परेरा को.कोहली बो.पठान 18
सचित्रा सेनानायके बो.पठान 07
मलिंगा को.रैना बो.डिंडा 10
नुवान प्रदीप नाबाद 00

अतिरिक्त : 29
कुल : 274

विकेट पतन : 1/13, 2/61, 3/74, 4/89, 5/102, 6/204, 7/252, 8/256, 9/266, 10/274,

गेंदबाजी :
जहीर 9-1-53-1,
पठान 10-0-61-5,
डिंडा 7.4-0-55-2
विराट 1-0-3-0,
अश्विन 9-0-37-0,
रोहित 6-0-23-0,
रैना 2-0-12-0,
तिवारी 1-0-14-0

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs