Send gifts to your near and dear ones

Home » Sports » 5 August 2012 »

गंभीर बने नौवें पांच हजारी

लंदन, दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। यह उनका 139वां वनडे थे। इस मैच से पहले 4989 रन बना चुके गंभीर अपनी 88 रन की पारी का 11वां रन लेते ही 5000 का बैरियर पार कर गये। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सेहवाग, आलराउंडर युवराज सिंह, कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी और पूर्व आलराउंडर अजय जडेजा यह कामयाबी हासिल कर चुके हैं। सचिन ने वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाये हैं जबकि गांगुली के खाते में 11221 और द्रविड वेढ़ खाते में 10768 रन हैं। ये तीनों 10000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 13 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

jharkhandedu.com