सायना को कांस्य
लंदन, भारत की सायना नेहवाल को लंदन ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में आज यहां चीन की जिन वांग के चोट के कारण मुकाबला छोड़ने के बाद कांस्य पदक मिल गया। सायना ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सायना ने हालांकि पहला गेम 18-21 के नजदीकी मुकाबले में गंवा दिया था और वह दूसरे गेम में 0-1 से पीछे थी, लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने चोट के कारण मुकाबला छोड़ दिया और सायना को पदक मिल गयी। लंदन ओलंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले निशानेबाज गगन नारंग ने दस मीटर एयर राइफल में कांस्य और विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पध्र्दा में रजत पदक जीता था।


