Send gifts to your near and dear ones

Home » Ranchi » 5 August 2012 »

धूमधाम से मना श्रीराणी सती मंडल का वार्षिकोत्सव

रांची, श्री राणी सती मण्डल का 31वां वार्षिकोत्सव हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आज पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जयपुर के हवा महल का प्रारूप तैयार कर उसमें दादीजी को स्थापित किया गया। श्री राणी सती दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया। इस प्रारूप को देखने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। प्रातः सात बजे मुख्य यजमान राजेश पोद्दार अपनी पत्नी के साथ गणेश पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इसके पश्चात मण्डल के विजय खोवाल, श्याम सुन्दर भारद्वाज, आनन्द टाईवाला आदि ने पांच भजनों की माला दादीजी की चरणों में अर्पित की। विजय पालरीवाल ने दादी का श्रृंगार चुनड़ी ओढ़ाकर किया। इसके बाद युवा उद्यमी अभय अग्रवाल ने संस्था के प्रतीक चिह्न का लोकार्पण किया। दोपहर एक बजे दादी जी को सवामनी भोग लगाया गया एवं भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शाम चार बजे कोलकाता से आये सुप्रसिध्द गायक राजू मेहरा और गायिका करिश्मा चावला ने भजनों का समां बांधा जिसे सुन भक्त मंत्र-मुग्ध हो गये। महोत्सव को सफल बनाने में अनुपम गाड़ोदिया, अरविन्द मंगल, पुरणमल खोवाल, आनन्द टाईवाला, मनोज अग्रवाल, विजय खोवाल, दिनेश बंका, निर्मल बुधिया, विनोद गोयनका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

jharkhandjobs.com calling all employers