Send gifts to your near and dear ones

Home » Ranchi » 5 August 2012 »

सब्जी महंगी, दाल पतली व चीनी फीकी

रांची, महंगाई पहले ही कमर तोड़ चुकी है। उसपर झारखंड सूखे की चपेट में है। इसका असर खाद्य-पदार्थों एवं सब्जियों पर साफ दिख रहा है। इन दिनों सब्जी, दलहन, तेल और चीनी में खासी तेजी देखने को मिल रही है। इससे मध्य एवं निम्नवर्गीय घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। लोगों की थालियों से हरी सब्जियां दूर होती जा रही है। चोखे पर भी आफत आ गयी है। गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के खाने में दाल लगातार पतली होती जा रही है। सब्जी महंगी, दाल पतली और चीनी फीकी होती जा रही है।
खाद्य-पदार्थों व सब्जियों की कीमतों में आयी उछाल से गृहणियों के लिए घर की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। पिछले डेढ़ माह से खाद्य-पदार्थों की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल से उपभोक्ताओं को कुछ सूझ नहीं रहा है कि वे क्या करें? महंगाई की मुख्य वजह देशभर में मानसून का कमजोर होना एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपए का अवमूल्यन बताया जा रहा है। पिछले दिनों सबसे ज्यादा खाद्य तेल, चीनी एवं दाल के दामों में वृध्दि हुई। वहीं सब्जियों की कीमतों ने भी लोगों के होश उड़ा दिये हैं। गृहणियां अब सब्जियों की जगह सोयाबीन, बरी एवं चना जैसे वैकल्पिक चीजों का उपयोग कर रही है।
खाद्य तेल पहले (प्रति लीटर) अब
(रुपए) (रुपए)
सरसों तेल (सलोनी) 96 102
हाथी मार्का 85 105
स्वीकार 102 130
सफोला 135 143
रिफाइन (फर्ॉच्यून) 80 88
खाद्य सामग्री पहले (प्रति किलोग्राम) अब
चना दाल 55 62
मसूर दाल 46 49
अरहर दाल 57 65
मूंग दाल 62 74
उड़द दाल 50 53
मोटा अरवा चावल 22 27
अरवा फाइन 45 55
अरवा बासमती 55 110
देहरादून चावल 48 50
चीनी 34 39
मैदा 21 22
मूंगफली 75 85
सूजी 20 22
बेसन चालू 50 60
बेसन स्पेशल 69 75
काली मिर्च 420 465
हल्दी 53 68
जीरा 158 178
सब्जी पहले (प्रति किलो रुपए) अब
आलू (लाल) 14 16
आलू (सफेद) 12 14
प्याज 9-10 12
भिंडी 20-25 30-32
टमाटर 30 40
परवल 20-25 25-30
फूलगोभी 28-30 30-40
करेला 20-25 30-32
नेनुआ 12 14
कद्दू 12 20
शिमला मिर्चा 60 80
मूली 14 15
बोदी 15-20 25-26
झिंगी 12-14 16-20
कच्चा केला 12-14 20
गाजर 30 40
हरा धनिया पत्ता 80 100
हरी मिर्च 30 40

jharkhandedu.com