Send gifts to your near and dear ones

Home » Ranchi » 8 August 2012 »

हेमलाल को ले झामुमो में खटराग

रांची, राज्य सरकार में शामिल घटक दल झामुमो में खटराग नयी बात नहीं है। बात-बात पर झामुमो नेताओं के सुर बदलते रहते हैं। लेकिन इस बार झामुमो ने अपने कोटे के स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू के दिल्ली दौरे को लेकर तीखे तेवर अख्तियार कर लिये हैं। बरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम, साइमन मरांडी और डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी द्वारा पहले से तय संथाल संरगना दौरे पर श्री मुर्मू के अनुपस्थित रहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री सोरेन ने कहा है कि पार्टी की तयशुदा कार्यक्रम छोड़ कर किन परिस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली गये, यह पूछा जायेगा। उन्होंने श्री मुर्मू के रवैये पर गहरी नाराजगी जतायी। हालांकि श्री मुर्मू ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी नेताओं को दिल्ली जाने की सूचना दे चुके थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों को बताया कि पार्टी फोरम पर हर सवाल का जवाब देंगे। हालांकि सरकार का नेतृत्व कर रही भाजपा के साथ झामुमो की खिंचतान पहले से ही है। इस बार सीएम अर्जुन मुंडा के साथ झामुमो नेता श्री मुर्मू के दिल्ली दौरे को अलग नजरिये से देखा जा रहा है। इसे झामुमो के रणनीतिकारों ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि श्री मुर्मू की सीएम के साथ बढ़ती नजदीकियां कई समीकरणों को जन्म दे सकती है।
इधर, पार्टी के एक विधायक जगन्नाथ महतो पारा शिक्षकों की मांग को लेकर सरकार से सख्त खफा चल रहे हैं। श्री महतो ने सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो, 19 अगस्त को सरेआम आत्मदाह करेंगे। इसके अलावा, सरकार के काम-काज, विशेष कर शिक्षा मंत्री की कड़े शब्दों में आलोचना की है। इसके पूर्व पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने नगड़ी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ बयान देकर सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs