Send gifts to your near and dear ones

Home » Jharkhand » 8 August 2012 »

अपराधियों के हमले में शिक्षक की मौत

दुमका, आपराधिक हमले में मंगलवार की रात घायल बीएसके कॉलेज बरहरवा के असिस्टेंट प्रोफेसर अजीत कुमार सिन्हा का बुधवार को मालदा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। इस बावत सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेता डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए दुःख प्रकट किया है। डॉ. सिंह के साथ सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ के एसपी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा ने भी शोक प्रकट करते हुए हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि सात अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे साहिबगंज जिले के बरहरवा बाजार से घर लौट रहे प्रो. सिन्हा पर चार अपराधियों ने हमला बोल दिया था। अपराधियों ने उनके शरीर पर चाकू से कई बार हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था। बरहरवा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मालदा अस्पताल में एडमिट किया गया था।

jharkhandjobs.com calling all employers