Send gifts to your near and dear ones

Home » Miscellaneous » 9 August 2012 »

बिग बी के ट्वीट पर भड़के पूर्वोत्तर के लोग

गुवाहाटी, अमिताभ बच्चन के मैरीकॉम पर किये एक ट्वीट से उनके ज्ञान को लेकर पूर्वोत्तरवासी भड़के गये। कई लोगों ने उनके ज्ञान पर अचरज जाहिर किया। हालांकि अमिताभ ने बाद में इस गफलत के लिये माफी मांगी। अमिताभ ने बॉक्सर मैरीकॉम के बारे में आज ट्वीट किया- मैरी कॉम!! मुकाबला जीत कर कांस्य पदक पक्का कर लिया। असम से दो बच्चों की मां ने दिया भारत को गर्व का क्षण!! शिलांग के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ए खारशिंग ने कहा, बच्चन जैसे बड़े व्यक्ति को ट्वीट करने से पहले अपने भूगोल की जानकारी को ठीक कर लेना चाहिए। कितने शर्म की बात है कि उन्हें यह तक नहीं मालूम कि मैरीकॉम कहां की रहनेवाली हैं। पूर्वोत्तर को और कितना भेदभाव झेलना पड़ेगा। वहीं इम्फाल के टीवी एंकर वाय रूपचंद्र ने कहा, अगर मणिपुर असम है तो फिर संभवतया मुंबई इलाहाबाद होगा। यह अच्छा है कि बिग बी मैरीकॉम की उपलब्घियों से प्रभावित हैं, लेकिन यह दुखद है कि उन्होंने भारतीय नक्शे को अव्यवस्थित कर दिया है।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs