Send gifts to your near and dear ones

Home » Sports » 8 August 2012 »

सायना को 50 लाख का इनाम देगी आंध्र सरकार

हैदराबाद, आंध्र प्रदेश सरकार ने लंदन ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को 50 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कल रात जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार नयी दिल्ली से उसी उड़ान से हैदराबाद आए थे जिसमें सायना भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने सायना को व्यक्तिगत रूप से लंदन ओलंपिक में पदक जीतने की बधाई दी। आंध्र सरकार ने इससे पहले लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को भी 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के लिए जल्दी ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सायना और नारंग दोनों हैदराबाद में रहते हैं। दोनों का संबंध हरियाणा से भी है और वहां की सरकार ने भी उन्हें एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

jharkhandedu.com