बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी
रांची, चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिलाने का मांग को लेकर आयोजित झारखंड बंद का समर्थन आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी किया। राज्यभर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरे। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ललित नारायण ओझा ने कहा कि राज्यभर में बंद को जनता का समर्थन मिला। श्री ओझा ने बंद की सफलता पर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि रांची में बंद कराने सड़क पर उतरे रांची विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस बट्ट तथा कांके विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहबाज अहमद तथा उनके सहयोगियों पर अलबर्ट एक्का चौक पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गये। प्रदेश युवा कांग्रेस ने इस घटना को दमनात्मक कदम बताया है। युवा कांग्रेस का कहना है कि राज्य की जनता के अधिकारों के लिए युवा कांग्रेस अंतिम सांस तक लड़ेगी। बंद कराने निकले युवा कांग्रेसियों में मुख्य रूप से ललित नारायण ओझा, तनवीर आलम, प्रिंस बट्टा, शाहबाज अहमद, इमरान खान, भोलू सिंह, कुमार रौशन, विभूति, सौरभ कुमार, सुमन तिवारी, विक्की वर्मा, प्रथम साहु, शशांक, अविनाश आदि शामिल थे।


