विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा फिर खुला
वॉशिंगटन, गोलीबारी का शिकार बने विस्कॉन्सिन गुरुद्वारे को एक बार फिर से लोगों के लिये खोल दिया गया है। पांच दिन पहले गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गये थे, जिससे ओक क्रीक में सिख समुदाय स्तब्ध रह गया था। स्थानीय पुलिस ने ओक क्रीक गुरुद्वारे को इसका प्रबंधन सौंप दिया है, जिसने पूरे परिसर की साफ-सफाई तुरंत शुरू कर दी।


