प्रधानमंत्री को विकास दर 6.5 प्रतिशत से बेहतर होने की आशा
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साख निर्धारण करने वाली संस्था मूडी द्वारा वर्ष 2012-13 के लिये भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान घटकर साढ़े पांच प्रतिशत कर देने पर आज चिन्ता जतायी, साथ ही आशा व्यक्त की है कि विकास दर पिछले वर्ष की 6.5 प्रतिशत से बेहतर होगी।
दूसरी बार निर्वाचित उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद डा. सिंह ने राष्ट्रपति भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा- यह चिन्ता का विषय है पर हमें बेजा निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिये। हमारा अर्थव्यवस्था का आधार बहुत मजबूत है। भारत निवेश और बचत के मामले में दुनिया के अव्वल देशों में से एक है। उन्होंने कहा- मुझे आशा है कि हम पिछले वर्ष की 6.5 प्रतिशत की विकास दर से बेहतर नतीजे प्राप्त करेंगे। साख निर्धारण करने वाली संस्था मूडी ने वर्ष 2012 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान घटाकर साढ़े पांच प्रतिशत कर दिया है। उसका कहना है चौतरफा मंदी के बावजूद सरकार अथवा रिजर्व बैंक कदम नहीं उठा रहे हैं। इसके अलावा कमजोर मानसून भी असर डालेगा।
गौरतलब है कि साख निर्धारण करने वाली एक अन्य संस्था पहले ही जीडीपी अनुमान को एक प्रतिशत घटाकर साढ़े पांच प्रतिशत कर चुकी है। सिटीग्रुप और सीएलएसए ने भी भारत का चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान घटाकर क्रमशः 5.4 और 5.5 प्रतिशत कर दिया है। मूडी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी उम्मीदों से अधिक तेजी से आ रही है और इसका असर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर गहरा रहा है। सुस्त रफ्तार के बावजूद सरकार और रिजर्व बैंक ने कोई बड़े कदम नहीं उठाये हैं। संस्था ने कहा है कि उम्मीद से कमजोर मानसून अर्थव्यवस्था पर और दबाव डालेगा। मूडी ने 2013 के लिए भी जीडीपी का अनुमान 6.2 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है।
साख निर्धारण करने वाली संस्था मूडी ने वर्ष 2012 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान घटाकर साढ़े पांच प्रतिशत कर दिया है। उसका कहना है चौतरफा मंदी के बावजूद सरकार अथवा रिजर्व बैंक कदम नहीं उठा रहे हैं। इसके अलावा कमजोर मानसून भी असर डालेगा। गौरतलब है कि साख निर्धारण करने वाली एक अन्य संस्था पहले ही जीडीपी अनुमान को एक प्रतिशत घटाकर साढ़े पांच प्रतिशत कर चुकी है। सिटीग्रुप और सीएलएसए ने भी भारत का चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान घटाकर क्रमशः 5.4 और 5.5 प्रतिशत कर दिया है। मूडी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी उम्मीदों से अधिक तेजी से आ रही है और इसका असर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर गहरा रहा है। सुस्त रफतार के बावजूद सरकार और रिजर्व बैंक ने कोई बड़े कदम नहीं उठाये हैं। संस्था ने कहा है कि उम्मीद से कमजोर मानसून अर्थव्यवस्था पर और दबाव डालेगा। मूडी ने 2013 के लिए भी जीडीपी का अनुमान 6.2 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है।
राहुल का सरकार में शामिल होने पर स्वागत करूंगा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज फिर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद राहुल गांधी के सरकार में शामिल होने पर स्वागत करेंगे। डा. सिंह ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। श्री गांधी की उनकी सरकार में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- मैंने हमेशा ही कहा है कि मैं राहुल के सरकार में शामिल होने का हमेशा स्वागत करूंगा। जब उनसे मंत्रिमण्डल में फेरबदल के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने कहा- जब होगा आप लोगों को पता चल जायेगा।


