जरूरी है हैल्थ इंश्योरेंस
हेल्थ इंश्योरेंस, मुसीबत के समय में आपको और आपके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इसलिए कुछ बातों को जेहन में रखना चाहिये।
जरूरत के अनुरूप
सबसे पहले यह जानें कि आपको कितनी कीमत की हेल्थ इंश्योरेंस की आवश्यकता है। अगर आप गंभीर बीमारी के लिये इंश्योरेंस कवर लेने जा रहे हैं तो पहले जानकारी कर लें कि कौन-कौन सी बीमारियों का इंश्योरेंस होता है।
पालिसी कवर
स्पिलिटिंग पॉलिसी लाभदायक होती है। जहां तक कीमत की बात है, परिवार के सबसे उम्रदराज सदस्य के लिये आप अलग से पालिसी ले सकते हैं। सामान्यत: सभी इंश्योरेंस कंपनियां पति-पत्नी और दो बच्चों को एक ही पालिसी में कवर करती हैं। वहीं कुछ पालिसी आश्रित माता-पिता को भी कवर करती हैं।
कीमत
पालिसी की कुल कवरेज कीमत का निर्धारण लोगों की संख्या जिनको आप पालिसी के माध्यम से कवर करने चाहते हैं, आपकी स्वास्थ्य सुरक्षा की गणना, साथ ही वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले कवरेज को ध्यान में रखकर होती है। साथ ही आपको सेकेंडरी कवर की कीमत को भी समझना काफी जरूरी है। आपके लिये यह बेहद आवश्यक है कि परिवार के साथ वाली पालिसी के साथ, इंडीविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी खरीदें।
ध्यान रखें कि आपके संस्थान द्वारा की जाने वाली हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी तभी तक मान्य होती है जब तक आप उस कम्पनी से जुड़े रहते हैं। कम्पनी छोड़ने के बाद टर्म बदल जाते हैं।
टीपीए
सुनिश्चित कर लें कि जिस अस्पताल में आप उपचार कराने जा रहे हैं वह टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) के नेटवर्क में आता हो।


