Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 18 August 2012 »

स्केटिंग और कराटे में सफायर के बच्चों ने जीता पदक

रांची, सफायर इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र राजेश राम ने चीन में आयोजित चेकर्स कप इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में तीन कांस्य पदक जीतकर स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया। वहीं स्कूल के कराटे टीम के कविश अरोड़ा, आरव अस्थाना, अरिन इध्दांत, कृतिका सिंह, तासिका अरोड़ा, साम्भवी दत्ता और दिव्या अग्रवाल ने चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय रयूसिन कान सितो करोट चैम्पियनशिप में 18 पदक जीते। आज रांची में पत्रकारों से बात करते हुए स्कूल की प्राचार्या अनुपमा सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन में आयोजित स्केटिंग चैम्पियनशिप में सात देशों के 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। राजेश ने 300 मीटर, 500 मीटर और 900 मीटर रेस में तीन कांस्य पदक जीते। राजेश अत्यंत गरीब परिवार का बच्चा है। बचपन में ही उसके पिता गुजर गए। चीन जाने के लिए सारा खर्च विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने आपस में सहयोग करके जुटाया। राजेश की सफलता पर उनकी माता खुश हैं और विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया है। राजेश के कोच सुमित शर्मा ने भी काफी परिश्रम के साथ राजेश को स्केटिंग के गुर सिखाए। श्रीमती सिंह ने आगे बताया कि चेन्नई में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में दस वर्ष से कम उम्र के इसी स्कूल के तीन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। इनमें कविश ने एक स्वर्ण और दो कांस्य, आरव ने एक रजत और दो कांस्य तथा अरिन ने दो रजत पदक जीते। बाकी की चार छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दस पदक जीते। बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष रोहित साहु व उपाध्यक्ष मोहिता साहु ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों में अगर लगन हो तो सफलता जरूर मिलती है।

jharkhandjobs.com calling all employers