रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ
हमारे शरीर में दैनिक अरबों रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है जो लगभग चार माह के भीतर स्वतः नष्ट हो जाती है। इनके स्वतः नष्ट होने से बेहतर यह है कि इन्हें दान कर दिया जाए। एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। वर्ष भर के दौरान पुरुष चार बार एवं महिलाएं तीन बार रक्त दान कर सकती हैं किन्तु स्त्रियों को मासिक धर्म के कारण एवं रोगियों को अस्वस्थता के कारण रक्त दान करने से मना किया जाता है।
नाइजीरिया के एक शोध के मुताबिक रक्तदान से जो खुशी एवं स्वास्थ्य लाभ मिलता है वह किसी अन्य उपाय से प्राप्त नहीं किया जा सकता। रक्तदान करने से दाता को स्वयं लाभ मिलता है। इससे कैंसर का खतरा टल जाता है और दिल की बीमारी एवं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल स्तर में सुधार आता है और शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रक्तदान से शरीर पर किसी भी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान से सबसे ज्यादा लाभ रक्तदाता को मिलता है।


